इंदौर, फरवरी 20 -- इंदौर में अपनी प्रेमिका और एमबीए स्टूडेंट की हत्या करने वाले पीयूष धामनोतिया ने वारदात को इतनी क्रूरता से अंजाम दिया कि इसके बारे में सुनने वाले भी द्रवित हो जाते हैं। तो सोचिए उन लोगों का क्या हुआ होगा जिन्होंने घटनास्थल पर उस पीड़िता की हालत देखी और फिर पिशाच बन चुके पीयूष से घटना की एक-एक जानकारी जुटाई। जैसा कि आप सोच रहे हैं वही हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी बेहद द्रवित हो गए थे। पीयूष की दरिंदगी झेलते हुए दम तोड़ चुकी पीड़िता नग्न हालत में बिस्तर पर पड़ी थी और उसके शरीर पर हैवानियत के इतने निशान थे कि एसआई सोनाली रो पड़ीं थीं। 10 फरवरी को पीयूष नाम के आरोपी ने शक के गुस्से और पवार वाली गोलियां खाने के बाद सवार हुए हवस में ना सिर्फ प्रेमिका की क्रूरता से हत्या कर दी, बल्कि जिंदा रहते और फिर दम तोड़ने के बाद लाश के ...