वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। नगर निगम की ओर से पार्षदों को इस साल उज्जैन और इंदौर के भ्रमण पर भेजा जा रहा है। मंगलवार को पार्षदों का दल रवाना होगा। टूर में 92 पार्षद शामिल हैं, इनमें नामित पार्षद भी हैं। 14 से 20 अप्रैल तक भ्रमण का कार्यक्रम है। इस पर 15-20 लाख रुपये खर्च आएगा। प्रयागराज से ट्रेन के जरिये सभी इंदौर के लिए जाएंगे। वहां स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए हुए कार्यों, कचरा प्रबंधन का अध्ययन करेंगे। इंदौर और उज्जैन नगर निगम के पार्षदों, महापौर, अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। सभी पार्षद उज्जैन में महाकाल का दर्शन पूजन भी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...