किशनगंज, मार्च 21 -- किशनगंज, संवाददाता। मध्यप्रदेश के इंदौर में हुई ह्दयविदारक हादसा में किशनगंज के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत मृतक के परिजन ताउम्र नहीं भूल पाएंगे...भगवान ने कैसी सजा दी है ...यह हादसा सिर्फ एक परिवार ही नहीं, पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बन गया है। जिसकी टीस लंबे समय तक लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी। घटना बुधवार सुबह की है घटना को हुए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन घटना ही ऐसी घटित हुई की इसे कोई भी भुलाए नहीं भूल पा रहा है। हर तरफ एक ही चर्चा हो रही थी कि आखिर इस भरे पूरे परिवार को किसकी नजर लग गई। परिवार के लोग तो अब भी सदमे से बाहर नहीं निकले हैं। आंसू बेवशी के बीच पूरा परिवार सदमें में है। हादसे में तीन परिवार को झकझोर दिया है। सेठिया परिवार में विजय सेठिया व उनकी पत्नी की मौत हुई है वहीं उनके भतीजे, उनकी बेटी व...