इंदौर, जनवरी 25 -- मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, सुधार की मांग और परीक्षा में कथित घोटालों के विरोध में अभ्यर्थी एकबार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। छात्र शनिवार रात से ही इंदौर स्थित मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर पोस्टर लेकर धरने पर बैठे हैं। धरने में शामिल अभ्यर्थियों की मांग है कि स्टेट सर्विस परीक्षा के इंटरव्यू प्रक्रिया में सुधार होना चाहिए। मांग है कि अंकों को 185 से घटाकर 100 अंक किया जाए और साथ ही इंटरव्यू में जो बोर्ड होता है उसके लिए लॉटरी सिस्टम शुरू किया जाए। इसके साथ ही स्टूडेंट्स के नाम और उपनाम की जगह कोड वर्ड का इस्तेमाल किया जाए।क्या हैं बड़ी मांगें? धरने में शामिल अभ्यर्थियों 87:13 फॉर्म्युले को खत्म कर 100 प्रतिशत पदों पर चयन सूची जारी करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही सभी रिक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.