वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ से संबद्ध शिक्षा विभाग की वाराणसी शाखा का नया अध्यक्ष इंदु सिंह को चुना गया है। रविवार को द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें मंत्री संतोष कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर गौतम, कोषाध्यक्ष देवनाथ यादव और ऑडिटर राधेश्याम सिंह चुने गए। पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुप्त समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- इंदु सिंह अध्यक्ष और संतोष कुमार निर्विरोध बने मंत्री यह भी पढ़ें- शशि अध्यक्ष, डॉ. रमा सिंह बनीं सचिव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...