हिन्दुस्तान संवाददाता, अक्टूबर 11 -- पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं। हरियाणा की रोहतक जिले के सुमारिया गांव की रहने वाली इंदुलेखा ने यूपी के वृंदावन आकर बांके बिहारी के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। हरियाणा के रोहतक जिले के सुमारिया गांव की रहने वाली ज्योति, जो अब इंदुलेखा सखी के नाम से जानी जाती हैं, उन्होंने अपने आराध्य बांके बिहारीलाल को ही अपना पति मान लिया है। शुक्रवार को इंदुलेखा ने इस करवाचौथ पर पहली बार ठाकुर बांके बिहारी के लिए निर्जला व्रत रखा। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए कोई साधारण व्रत नहीं, बल्कि पति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपने हाथों पर बांके बिहारी के नाम की मेहंदी भी रचाई है और रात को चंद्र दर्शन होने पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला। इंदुलेखा कहना है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.