चतरा, जनवरी 29 -- चतरा प्रतिनिधि स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में 28 से 31 जनवरी तक चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन विद्या भारती विद्यालय एवं विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें राज्य के सभी जिलों से विद्या विकास समिति के विभाग प्रमुख एवं संकुल प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गत शैक्षणिक सत्र के कार्यों की समीक्षा करना, आगामी सत्र की कार्ययोजना तैयार करना तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा तय करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह, विभाग नि...