घाटशिला, अप्रैल 8 -- घाटशिला, संवाददाता। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर जिला परिषद की ओर से इंदिरा मार्केट के डाकबंगला मैदान में 5 वर्ष पूर्व बनायी गयीं 25 दुकानें शोभा की वस्तु बनकर रह गयी हैं। इसमें सबसे बड़ा पेच दुकानों का हैंडओवर नहीं होना बताया जा रहा है। ये दुकानें जिला परिषद की ओर से 40 लाख की लागत से बनवाई गयी थीं। दुकान बनने के बाद कई लोगों को दुकान आवंटित भी कर दिये गये, जिसके एवज में 50-50 हजार रुपये पगड़ी भी ली गयी थी। पगड़ी देने वाले दुकानदारों को यह भरोसा दिया गया था कि उनसे प्रति दुकान 5 सौ रुपये महीना भाड़ा लिया जायेगा, लेकिन आज तक दुकानदारों को न दुकानें मिलीं और न ही पगड़ी के पैसे वापस। इस दुकान को खोलवाने को लेकर घाटशिला के जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह ने जिप अध्यक्ष, डीडीसी, सचिव से लेकर मंत्री दीपीका पांडेय त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.