देहरादून, मार्च 27 -- देहरादून। सचिव सीपीआईएम अनन्त आकाश ने एमडीडीए से मांग की है कि इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेन्ट प्रोजेक्ट का काम तेजी से पूरा करवाया जाए। उन्होंने बताया कि जल्द योजना के दायरे में आने वाले दुकानदारों और अन्य लाभार्थियों की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि मौके पर धीमी रफ्तार से काम चल रहा है। कंपनी तय टाइमलाइन के मुताबिक काम नहीं कर पा रही। अब तक पहले चरण का काम पूरा हो जाना चाहिए था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...