हिन्दुस्तान ब्यूरो, जून 25 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इमरजेंसी की बरसी पर कांग्रेस को जमकर घेरा है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने 50 बार चुनी हुई राज्य सरकार को हटाया था। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी 8 बार ऐसा किया था। मगर बीते 12 सालों में नरेंद्र मोदी सरकार ने सिर्फ दो राज्य जम्मू-कश्मीर और मणिपुर को छोड़कर किसी भी सरकार को नहीं हटाया। पटना के ज्ञान भवन में गुरुवार को संविधान हत्या दिवस (आपातकाल की बरसी) पर जेपी आंदोलन के सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा के कई वरीय नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि हम प्रजातंत्...