अयोध्या, जून 27 -- अयोध्या, संवाददाता। बाईपास स्थित एक होटल में आपातकाल की वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी ने सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना को आघात पहुंचाया। उस दौर में हजारों लोकतंत्र सेनानियों ने जेल की यातनाएं झेलीं और अपने परिवारों से दूर रहकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। आज देश में लोकतंत्र उन्हीं सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण मजबूत है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संसद में अनुच्छेद 370 का विरोध करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया और राष्ट्रहित में जनसंघ की स्थापना की। उनके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मा...