बाराबंकी, मई 15 -- देवा शरीफ। देवा चिनहट रोड स्थित माती ओवर ब्रिज से शुक्रवार दोपहर एक युवती ने इंदिरा नहर में छलांग दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवती को नहर से सुरक्षित निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती द्वारा नहर में कूदने का कारण पता नहीं चल सका। जनपद लखनऊ चिनहट बौद्ध विहार निवासी राम स्वरूप की 27 वर्षीय पुत्री वृहस्पति देवी शुक्रवर की दोपहर माती स्थित इंद्रा नहर में कूद गई।कोटवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया इंदिरा नहर के पास मौजूद पुलिस कर्मियों ने नहर में कूद कर युवती की जान बचाई, युवती का इलाज एक अस्पताल में कराया जा रहा है युवती को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- इंस्टा दोस्त से झगड़े के बाद नहर में कूदी युवती, ट्रॉमा में मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...