कानपुर, मार्च 25 -- इंदिरा नगर डबल रोड से रतन ऑर्बिट के बगल से बालाजीपुरम होते हुए मैनावती मार्ग तक 1.75 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का काम बुधवार को शुरू हो गया है। इसका शिलान्यास कल्याणपुर से भाजपा विधायक नीलिमा कटियार ने किया। यह सड़क पीडब्ल्यूडी 2.30 करोड़ से बनाएगा। उन्होंने बताया कि सीसी सड़क और नाली बनने से क्षेत्रवासियों को पांच किमी का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यहां अक्सर जलभराव हो जाता है और संपर्क मार्ग बहुत खराब है। इस रोड के बनने से आवागमन बेहद आसान होगा और जीटी रोड गुरुदेव तक भी आना जाना आसान होगा। इस दौरान पार्षद नीलम बाथम, मंडल अध्यक्ष शुभम दीक्षित, संजय बाथम, टिंकू पटेल, प्रेम यादव, शिवेंद्र तिवारी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, संजय सिंह, धर्मवीर सिंह, शुभम पटेल, तुमुक कुमार, नागेंद्र कनौजिया, विकास, दुर्गेश आदि रहे।

हिंदी ...