लखनऊ, जनवरी 28 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को आवास आयुक्त बलकार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने इंदिरानगर क्षेत्र में नई भवन उपविधियों के क्रियान्वयन में बरती जा रही शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त की और इस समस्या के समाधान के लिए एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समुदाय नई उपविधियों के अंतर्गत 'मिश्रित भूमि उपयोग' के नियमों का पालन करने और अपनी संपत्तियों को आधिकारिक रूप से परिवर्तित कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके बावजूद, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता और अरुचि के कारण यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया महीनों से अधर में लटकी हुई है। व्यापारियों का आरोप है कि उचित सहयोग न मिलने के कारण ...