इंदिरा नगर में पेयजल संकट के समाधान की ईई से की मांग
हल्द्वानी, मई 18 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। इंदिरा नगर क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान की मांग जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी और शकील अंसारी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस लोशाली को ज्ञापन सौंप कर पेयजल संकट दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की छोटी सड़क, बड़ी सड़क, दुर्गा मंदिर क्षेत्र, मोहम्मदी चौक सहित कई स्थानों पर लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। कई जगह पुरानी पाइप लाइनों में लीकेज है और कुछ क्षेत्रों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इंदिरा नगर बड़ी मस्जिद के पीछे कई जगह पाइप लाइनें खराब होकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों में आक्रोश है। चेतावनी दी कि यदि शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.