लखनऊ, मार्च 30 -- इंदिरा नगर आवासीय महासमिति की बैठक इंदिरा नगर सेक्टर 22 में अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मांग उठी कि इंदिरा नगर क्षेत्र में पानी की टंकियों की सफाई की जाए। महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया है कि गर्मी को देखते हुए पानी की टंकियों की सफाई के साथ कीटनाशक दवा डलवाने की मांग की। महासमिति ने इसके लिए जोन सात के अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखा है। बैठक में डॉ. आरपी सिंह, पीके जैन, सुभाष शर्मा, नवीन सिंह, आलोक सक्सेना, महेश वाल्मीकि, सुनीता त्यागी, उमाकांत सिंह, सीता नेगी, कैलाश जैन, आरके उमराव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...