इंदिरा नगर में नलों से बह रहा सीवर मिला बदबूदार पानी
लखनऊ, मई 15 -- इंदिरा नगर के भूतनाथ मंदिर के पीछे स्थित बी-307 समेत आसपास के कई घरों में पिछले दो महीनों से बदबूदार और दूषित पानी की सप्लाई होने से स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि पीने के पानी की पाइपलाइन में सीवर का गंदा पानी मिल रहा है, जिससे घरों के नलों से असहनीय बदबू वाला पानी आ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद जलकल विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। --------
बदबू ज्यादा होने की वजह से सीवर मिला पानी की आशंका स्थानीय निवासी विनीता श्रीवास्तव और अन्य लोगों का कहना है कि नलों से आने वाला पानी इतना गंदा और बदबूदार है कि उसका इस्तेमाल पीने तो दूर, घरेलू कामों व नहाने में भी नहीं किया जा सकता। लोगों के मुताबिक पानी में सीवर की तेज दुर्गंध आ रही है और उसका रंग भी मटमैला है। इससे इलाके में संक्रामक बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.