कुशीनगर, मार्च 17 -- कुशीनगर। हाटा नगर पालिका के वार्ड नंबर 25 इंदिरा नगर में वर्षों पहले बनाई गई नाली और इंटरलाकिंग सड़क टूट जाने से जल जमाव की स्थिति हो गई है।करमहां रोड से मैरेज हॉल जाने वाली इंटरलाकिंग सड़क बीच में टूट गई है, जिस पर चलना कठिन हो गया है। वहीं नाली वर्षों पहले बनाई गई थी, उसके जगह जगह टूट जाने से गंदे पानी का जमाव हो रहा है। इस सड़क से कर्मचारी, विद्यार्थी तो आते जाते ही हैं नगर के लोगों के आवागमन का यह प्रमुख रास्ता है। इस सड़क से होकर आगे बढ़ने पर दो मैरेज हॉल भी हैं जहां मांगलिक कार्यों के लिए लोगों का आवागमन होता रहता है। वार्ड के मोहन पांडेय, रामप्रीत दूबे, महातम प्रसाद आदि नागरिकों ने नाली व सड़क के मरम्मत की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...