मेरठ, अप्रैल 21 -- इंदिरा चौक पर वेगनआर ई-रिक्शा टकराई, हंगामा मेरठ, संवाददाता। हापुड़ रोड पर इंदिरा चौक के पास ई-रिक्शा व वेगनआर कार में टक्कर हो गई। कार चालक ने विरोध किया तो ई-रिक्शा चालक ने गाली गलौज कर बदसलूकी की। आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया, लेकिन रास्ते में वह चकमा देकर फरार हो गया। सिविल लाइन थाने पर कार चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।हापुड़ के मुजफ्फरा बागड़पुर निवासी निगम शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम वह वेगनआर कार से बच्चा पार्क जा रहा था। इंदिरा चौक पर तेज रफ्तार से ई-रिक्शा चालक बिलाल आया और कार में टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। निगम ने नीचे उतरकर नाराजगी जताई तो बिलाल ने गाली गलौज शुरू कर दी। मारपीट का प्रयास किया तो आसपास के लोग वि...