बदायूं, जुलाई 8 -- बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा चौक पर मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के गांव पारसौल निवासी 32 वर्षीय अश्वनी पुत्र सुरेश चंद्र के रूप में हुई है। युवक की पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार दोपहर शहर के इंदिरा चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल के निकट एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। जांच के दौरान मृतक की पहचान गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दनकौर क्षेत्र के गांव पारसौल निवासी 32 वर्षीय अश्वनी पुत्र सुरेश चंद्र के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को स...