पूर्णिया, मई 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने रविवार को जिला मुख्यालय में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन जुलूस का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष अनवार करीम भी मौजूद रहे। शिक्षकों का प्रदर्शन इंदिरा गांधी स्टेडियम से निकलकर जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचा जहां शिक्षकों के शिष्टमंडल ने प्रभारी डीएम एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार प्रकाश ने संघीय पदाधिकारियों से वार्ता कर शिक्षकों के विभिन्न मांगो को सुना और कई मांगों पर उन्होंने सहमति जताई तथा निदान का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें-...