चाईबासा, मई 5 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उद्योगपति पद्म कुमार जैन द्वारा प्रायोजित 15वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में सोमवार को चक्रधरपुर की इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन की टीम ने चाईबासा के मांगी लाल रुंगटा प्लस टू विद्यालय को 51 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। हार के बाद मांगी लाल रुंगटा प्लस टू विद्यालय की टीम क्वार्टर फाइनल के दौड़ से बाहर हो गई। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर टॉस मांगी लाल रुंगटा प्लस टू विद्यालय के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर की टीम 17 ओवर में 97 रन बनाकर आल आउट हो गई। जीत के लिए निर्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.