दरभंगा, मार्च 9 -- शहर से सटी दिलावरपुर पंचायत के अललपट्टी स्थित इंदिरा कॉलोनी के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन जीने को मजबूर हैं। तेजी से बढ़ती आबादी और बस्ती के विस्तार के बावजूद यहां सड़क, जलनिकासी और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का समुचित विकास नहीं हो पाया है। नतीजा यह है कि इंदिरा कॉलोनी के लोगों के लिए जलजमाव अब स्थायी समस्या बन चुका है। अललपट्टी रेलवे गुमटी से रघेपुरा मुख्य सड़क तक जगह-जगह जलजमाव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क के कई हिस्सों में पानी भरा रहने से गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को रोजाना जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में बनी सड़क भी अब खराब होने लगी है और कई जगहों पर टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.