औरंगाबाद, जनवरी 29 -- कुटुंबा प्रखंड के ग्राम पंचायत डुमरा में इंदिरा आवास योजना की सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। कसौटी गांव की ममता देवी ने शिकायत में कहा कि उनके पति रामदत्त साव का नाम पहले सूची में शामिल था, लेकिन आवास राशि न मिलने के कारण उनका नाम हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें गलत तरीके से लाभ से वंचित रखा गया और सूची में पुनः नाम नहीं जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि आवास सहायक सहेंद्र कुमार सिंह ने फोटो खींचकर नाम सूची में शामिल करने और लाभ दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह नहीं किया गया। उन्होंने मामले की उचित जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सही जानकारी के आधार पर आवास का लाभ दिलाने की मांग की। बीडीओ प्रियांशु बसु ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री महोत्सव के आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.