गाज़ियाबाद, नवम्बर 30 -- ट्रांस हिंडन। शक्तिखंड-1 में पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला के भाजपा कार्यालय पर रविवार को सांसद अतुल गर्ग ने कार्यकर्ताओं के संग प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम का संयोजन अनिल मेहंदीरत्ता ने किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का संकल्प भी दोहराया। इस दौरान मनोज डागा, शिक्षक प्रकोष्ठ की संयोजक कविता सिंह, पारुल सिंह, पार्षद राधेश्याम त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरमीत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सतीश कसाना समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर के कई अन्य जगह पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.