गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- ट्रांस हिंडन। शिक्षा को सुलभ बनाने के उद्देश्य से सिद्धायतान फाउंडेशन हर साल की तरह इस वर्ष भी निशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन कर रहा है। 15 मार्च को अहिंसा खंड स्थित जैन मंदिर परिसर में कैंप लगेगा। इसके बाद 21 व 22 मार्च को स्वर्ण जयंती पार्क के बाहर और 22 मार्च को ही शिप्रा रिवेरा के सेंट्रल पार्क में मेले का आयोजन होगा। संस्थापक साकेत जैन ने बताया कि उपयोग की गई अच्छी पुस्तकों को एकत्र कर जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि कोई बच्चा किताबों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...