लखनऊ, मार्च 28 -- इंदिरानगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से रविवार सुबह छह बजे से 7.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे अमराई गांव और महिला पॉलीटेक्निक उपकेंद्र की सप्लाई बंद रहेगी। इससे मुलायम नगर, पटेल नगर, एहसान नगर, सेक्टर-8, सेक्टर-12, सेक्टर-9, शालीमार गार्डेन, लोहिया विहार, ईश्वरपुरी, इस्माइलगंज प्रभावित रहेगा। गोमती नगर विस्तार सेक्टर-एक उपकेंद्र सुबह 11 बजे से शाम 3.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे सुलभ आवास, पटेलपुरम, मकदूमपुर गांव, राम आसरे पुरवा प्रभावित रहेगा। विश्वासखंड उपकेंद्र के विनयखंड-चार व विजयखंड-एक में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...