इंदिरानगर लूटकांड में वांछित बदमाश गिरफ्तार
लखनऊ, अगस्त 26 -- इंदिरानगर में किराना व्यवसायी के घर में घुसकर लूटपाट और दंपति-बेटी को घायल करने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को यूपी एसटीएफ ने बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या, लूट समेत दो दर्जन मामले दर्ज हैं। एएसपी एसटीएफ दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी फिरोज उर्फ इम्तियाज उर्फ बाबर उर्फ माथू बाराबंकी के रामनगर स्थित रामस्वरूप का पुरवा का रहने वाला है। वह लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई और संतकबीरनगर में वांछित था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 2015 में उसने साथियों संग चुनावी रंजिश में राम बहादुर सिंह के बेटे दुर्गेश की हत्या की थी। जेल से तीन महीने पहले ही छूटा था। 24 जुलाई की रात उसने साथियों संग अमराई गांव में किराना व्यवसायी उमेश चंद्र के घर धावा बोला। विरोध पर उमेश, पत्नी शांति और बेटी सीमा को घायल कर लूटपाट की। बेटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.