इंदिरानगर में स्पोर्ट्स टीचर के घर 90 लाख की चोरी
लखनऊ, मार्च 7 -- इंदिरानगर में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 90 लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के वक्त पीड़िता हैदराबाद अपनी बहन के घर गई थी। पीड़िता अपनी दोस्त को घर में पेड़ों में पानी और मछली को खाना देने के लिए चाबी दे गई थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। बाल विहार कॉलोनी फरीदी नगर निवासी शिप्रा सिंह निजी स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर है। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को वह अपने परिवार संग हैदराबाद में रहने वाली बहन दीपांजलि सिंह के घर गई थी। उन्होंने घर में पली मछलियों को खाना देने और पेड़ों में पानी डालने के लिए चाबी अपनी दोस्त शुभाश्री रमन को सौंपी थी। शुभाश्री घर की देखरेख करती थी। शुक्रवार को शाम करीब साढ़े तीन शुभाश्री पानी और खाना देने पहुंची तो घर के ताल टूटे मिले। यह देखकर शिप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.