इंदिरानगर में संदिग्ध हालात में मिला पेंटर का शव
लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ,संवाददाता। इंदिरानगर इलाके में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई।मूलरूप से हरदोई के दौलतपुर निवासी महेंद्र पासी(45) पेंटर था। परिवार में पत्नी सोनी,दो बेटे और दो बेटी हैं। वह अमौसी के ओसे नगर में किराए पर रहता था। बेटे ने बताया कि शुक्रवार को पिता किसी काम से निकले थे। तभी अचानक रास्ते में गिर गए। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची इंदिरानगर पुलिस महेंद्र का अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन आननफानन से हरदोई से लखनऊ के लिए निकले। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.