लखनऊ, मई 25 -- इंदिरानगर निवासी महिला डॉक्टर ने दो लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोपियों की साथी महिला पर उनकी पिटाई का भी आरोप है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला डॉक्टर ने बताया कि 22 मई की रात करीब 10 बजे वह पार्क में टहल रही थीं। तभी वहां मौजूद दो युवक उन पर अश्लील टिप्पणी करने लगे। विरोध पर दोनों उनसे छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ने का प्रयास करने लगे। चीखने पर पार्क में आरोपियों की एक महिला साथी आ गई और तीनों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर लोग अपने घरों से आगे आ गए। यह देख आरोपी उन्हें धमकाते हुए भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस को सूचना देकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...