लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ। इंदिरानगर आवासीय महासमिति की बैठक रविवार को इंदिरानगर में महासमिति के अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। जहां क्षेत्र में बढ़ते मच्छरों को देखते हुए, फॉगिंग कराये जाने की मांग उठी। महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया है कि इंदिरानगर के अलावा मलिन बस्तियों में मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। ऐसी स्थिति में नगर आयुक्त से मांग की गई है कि इंदिरा नगर के सभी वार्डों की कालोनियों में रोस्टर बनाकर फॉगिंग कराई जाये। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष पीके जैन, सुभाष शर्मा, सुनील त्यागी, कैलाश जैन, आलोक सक्सेना, नवीन सिंह, कीर्ति चौधरी, सविता शुक्ला, महेश वाल्मीकि, डॉ आरपी सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...