इंदिरानगर में प्याऊ लगाने के लिए नगर आयुक्त को भेजा पत्र
लखनऊ, मई 14 -- इन्दिरानगर आवासीय महासमिति ने इंदिरानगर के हर वार्ड के चौराहों पर प्याऊ लगाने की मांग की है। इस संबंध में समिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि ज्येष्ठ माह में गर्मी अधिक बढ़ने से जनमानस में पानी की मांग बढ़ जाती है। इसके लिए महासमिति ने नगर आयुक्त और महाप्रबंधक जलकल को पत्र भेजकर चौराहों और तिराहों पर प्याऊ लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.