इंदिरानगर में डिब्बे में रुई के बीच सिसकती मिली नवजात
लखनऊ, जून 12 -- वजह क्या थी पता नहीं लेकिन एक फूल सी नवजात को इंदिरानगर इलाके के कन्वेंशन सेंटर के पास गुरुवार रात एक डिब्बे में कॉटन के बीच कोई छोड़ गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि गुरुवार रात साढ़े नौ बजे इंदिरानगर कन्वेंशन सेंटर के सामने सड़क किनारे एक डिब्बा रखा हुआ था। उसके अंदर से बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी। आवाज सुनकर भीड़ लग गई। लोगों ने डिब्बा खोला तो उसमें कॉटन के बीच एक नवजात बच्ची रोते हुए मिली। बच्ची गुलाबी रंग का टॉप और डॉयपर पहनने थी। इस बीच लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर बच्ची के मिलने की जानकारी दी। पीआरवी और गाजीपुर थाने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.