लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ। इंदिरा नगर के ए ब्लॉक में योग पार्क में योग कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। कर्मचारी नेता और इंदिरा नगर आवासीय महासमिति के महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने योग पार्क में योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 21 जून तक योग दिवस तक लगाजार चलता रहेगा। जहां योग गुरु ओंकार ने मौजूद लोगों को योग कराकर योग के महत्व को समझाया। इस दौरान आरडब्ल्यू के महामंत्री सुनील त्यागी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- योग दिवस की राज्य समिति में एलयू शिक्षक नामित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...