मऊ, नवम्बर 22 -- मऊ,संवाददाता। इंदारा रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की का दलालों का बोलबाला है। सुबह जब तक आम लोग अपना नंबर लगाएं, तब तक दलाल टिकट लेकर चलते बनते हैं। इसे लेकर आए दिन पब्लिक एंव रिजर्वेशन क्लकों में किचकिच भी होती है। यहां एक ही आरक्षण खिड़की की व्यवस्था होने से महिलाओं को परेशानी होती है। तत्काल आरक्षित टिकटों के लिए लोग सुबह से ही टिकट काउंटरों पर भीड़ लगा रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता आदि जगहों के टिकटों की बिक्री अधिक हो रही है। सुबह दस बजे तत्काल आरक्षण सेवा शुरू होने के बाद मुश्किल से दो-चार लोगों को कंफर्म टिकट मिल पाता है। मुंबई जाने के लिए टिकट लेने पहुंचे अनिल कुमार सिंह का कहना है कि स्टेशन पर दलाल हाबी हो गए हैं। अन्य लोगों की पर्ची फाड़कर अपनी पर्ची लगा देते हैं और पूछने पर विवाद करने लगते हैं। इस संबंध में इंदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.