चतरा, सितम्बर 26 -- चतरा संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला कार्यवाह इंदरू राम के आकस्मिक निधन पर सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह हजारीबाग जिला संगठन प्रभारी किशुन कुमार दास शुक्रवार को चतरा स्थित श्मशान घाट पहुंचकर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इंदरू राम का संगठन एवं समाज के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से संगठन एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सखीचंद राम दांगी के निधन पर कुशवाहा समाज ने अर्पित की श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...