नई दिल्ली, जनवरी 26 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को अपने पूर्व अध्यक्ष इंदरजीत सिंह बिंद्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्हें एक 'दूरदर्शी प्रशासक' और भारतीय क्रिकेट का सबसे 'कुशल वास्तुकार' करार दिया। बिंद्रा 1993 से 1996 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे थे। उनका रविवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा, 'आईएस बिंद्रा दूरदर्शी प्रशासक थे, जिनके नेतृत्व ने विश्व क्रिकेट में भारत की भूमिका को फिर से परिभाषित करने में मदद की।' उन्होंने कहा, 'प्रशासन के अलावा भी उनका योगदान कहीं अधिक था। उन्होंने ऐसी प्रणालियों और संस्थानों के निर्माण में मदद की जो आज भी खिलाड़ियों, प्रशासकों और स्वयं खेल की सेवा कर रहे हैं। बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट प्रशासन के सच्चे दिग्गज के निधन पर शोक व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.