इंदमणि बडोनी चौक पर गोल्फकार्ट ने तीन को टक्कर मारी
देहरादून, मई 16 -- इंद्रमणि बडोनी चौक पर गोल्फ कार्ट तेज गति से मालरोड पर चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवती के पैरों में चोट आई है। गोल्फकार्ड एक दुकान की सीढ़ियों से जा टकराई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शनिवार को माल रोड पर उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब एक गोल्फ कार्ट तेज गति से मालरोड पर चल रहे लोगों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर एक दुकान की सीढ़ियों पर जा टकराई। इससे पास से गुजर रही एक युवती के पैरों में चोट लग गई। बताया जा रहा है कि माल रोड पर गोल्फ कार्ट खड़ी थी जिसका चालक वाहन में नहीं था। एक व्यक्ति उसमें आकर बैठ गया और एक्सीलेटर दबा दिया। इसके बाद गाड़ी तेज गति से दुकान की ओर बढ़ गई और दुकान से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोल्फ कार्ट की गति बहुत तेज थी और इसी दौरान आसपास से कई पर्यटक और स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.