सिमडेगा, मार्च 19 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ पंचायत अंतर्गत ईंद टांड़ स्थित इंडोर स्टेडियम में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पाहन नरेंद्र लुगुन ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लगभग 30 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पेसा कानून को धरातल पर लागू करने की दिशा में जेएमएम नीत गठबंधन राज्य सरकार द्वारा नियमावली बनाकर अधिसूचना जारी करना आदिवासी समाज के हित में एक ऐतिहासिक कदम है। बैठक में क्लेमेंट टेटे, अल्बिनुस लुगुन, सुनिल भुइंया, कलेश्वर नायक, जोर्ज कंडुलना, जेवियर होबो, अविनाश साहू, पतरस बडिंग, मनोहर कुजूर, देवनिशिया कुल्लू,लिनूस कुल्लू,रामेश्वर ओहदार सहित कइ्र ग्रामीण उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...