नई दिल्ली, जुलाई 3 -- अगर आप अपने लिए पहली कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, दिग्गज कार निर्माता रेनॉल्ट ने अपनी सबसे पॉपुलर और बजट कार क्विड को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि नई रेनॉल्ट क्विड (Renault Kwid) इस नई क्विड की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 4.52 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस बार वैरिएंट्स के नाम को भी एकदम सिंपल कर दिया है। साथ ही, कंपनी का नया लोगो और जबरदस्त फीचर्स इस बजट कार को और भी वैल्यू-फॉर-मनी बना रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।कुछ ऐसी है कार की डिजाइन नए रेनॉल्ट क्विड में सबसे बड़ा और दिखने वाला बदलाव इसके नए Logo में देखने को मिला है। इस नए लोगो के साथ कार का फ्रंट लुक काफी मॉडर्न और स्टाइलिश लगता है। अच्छी बात यह है कि इसका मिनी-SUV वाला मस्कुलर लुक आज भी...