नई दिल्ली, अगस्त 25 -- स्मार्टफोन मेकर Vivo India ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo T5 के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने बताया है कि नया स्मार्टफोन दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ भारतीय मार्केट में दस्तक देगा। vivo T5 को खास तौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो स्मार्टफोन में अट्रैक्टिव डिजाइन के साथ तेज परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। कंपनी इस फोन को बुधवार, 2 सितंबर को लॉन्च करेगी। Vivo T5 की सबसे खास बात इसका डिजाइन है। कंपनी ने फोन में नया Skyline Design दिया है, जो इसे आधुनिक और प्रीमियम लुक देने का काम करता है। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शंस- Royal Bronze और Silver Green में पेश किया जाएगा। vivo का कहना है कि फोन का डिजाइन हर एंगल से अट्रैक्टिव नजर आएगा। यह भी पढ़ें- कम उम्र के...