मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में अक्तूबर में ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट पर आयोजित होने जा रहे ऑटम मेले के स्टालों के ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुरादाबाद समेत देशभर के उन सभी हस्तशिल्प निर्यातकों को मेले में दुनिया भर से आने वाले खरीदारों के सामने हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए स्टालों का आवंटन उनकी लोकेशन के साथ कर दिया गया है जिन्होंने प्रतिभागिता को अपना आवेदन किया था और निर्धारित फीस देकर बुकिंग कराई थी। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेदउर्रहमान ने कहा कि लोकेशन के साथ स्टालों का आवंटन हो जाने से निर्यातकों में लंबे समय से बना हुआ इसका इंतजार खत्म हो गया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: निर्यातकों के साथ अब विदेशी बायर्स मेले की तैयारी में जुटेंगे...