संतकबीरनगर, अप्रैल 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सांथा विकास खंड के लोहरसन गांव में वर्षों से अधर में लटका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का संचालन आखिरकार शुरू हो गया है। छह साल से बनकर तैयार इस विद्यालय में एक अप्रैल से नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।लगभग 4 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2019-20 में निर्मित चार मंजिला विद्यालय भवन अब तक विभागीय औपचारिकताओं के अभाव में शिक्षा विभाग को हैंडओवर नहीं हो रहा था। आवास विकास निगम लिमिटेड, लखनऊ द्वारा बनाए गए इस भवन के खाली पड़े रहने से इसकी उपयोगिता पर लगातार सवाल उठ रहे थे। विद्यालय के संचालन में देरी के कारण क्षेत्र की छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूरदराज के स्कूलों में जाना पड़ता था। इससे उन्हें समय, खर्च और सुरक्षा...