मेरठ, मई 4 -- इंटर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए चौ.चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी एवं बीएससी कृषि सहित विभिन्न यूजी ट्रेडिशनल, प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू होगी। करीब दो लाख सीटों पर शुरू हो रहे मिशन एडमिशन में छात्रों को पंजीकरण के लिए 130 रुपये देने होंगे। छात्रों को प्रत्येक पंजीकरण के लिए यूनीक मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी अनिवार्य होगी। यानी एक ही मोबाइल-ईमेल पर केवल एक ही विद्यार्थी पंजीकरण करा सकेगा। www.ccsuniversity.ac.in के होम पेज पर एडमिशन 2026-27 के आइकन पर क्लिक करके छात्र पंजीकरण की समस्त प्रक्रिया समझ सकेंगे। विवि ने चरण दर चरण पंजीकरण प्रक्रिया पोर्टल पर अपलोड कर दी है। यह भी पढ़ें- 14 से 20 मई तक यूजी में नामांकन : पूर्णिया विश्वविद्यालय शुरू करेगा ऑनलाइन आवेदन प्रक्र...