रांची, मार्च 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व रंगमंच दिवस पर झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकादमी (जेएफटीए) के स्टूडियो थिएटर में शुक्रवार को 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव- कान्ति कृष्ण सम्मान की शुरुआत हुई। युवा नाट्य संगीत अकादमी की ओर से यह आयोजन विगत 12 वर्षों से किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में प्रस्तुत नाटक इंतकाम-ए-मुगले आजम ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटककार केशव दुबे के इस नाटक की परिकल्पना व निर्देशन राजीव सिन्हा ने किया। नाटक का कथानक सत्ता, प्रेम, संघर्ष और आत्मसम्मान जैसे गहन विषयों के इर्द-गिर्द बुना गया, जिसे कलाकारों ने सशक्त अभिनय, प्रभावी संवाद अदायगी व सजीव मंचन के माध्यम से जीवंत कर दिया। कलाकारों की ऊर्जा और निर्देशन की सटीकता ने ऐसा प्रभाव छोड़ा कि पूरा सभागार देर तक तालियों की गड़गड़...