महाराजगंज, मई 10 -- नौतनवा/सोनौली (महराजगंज), हिटी। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा से पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वह भारतीय सीमा से नशीले इंजेक्शन लेकर नेपाल सीमा में पहुंचाने की फिराक में था। नेपाल में प्रवेश करने से पहले ही पुलिस ने उसे सोनौली कोतवाली के निकट धौगहरा गांव से दबोच लिया। उसके विरुद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में चोरी के चार मामले दर्ज हैं। नेपाल सीमा मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर आए दिनों सुर्खियों में रहती है। पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई में आए दिन बड़े पैमाने पर बरामदगी भी होती रहती है। फिर भी तस्करों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे भारतीय सीमा से नशीले पदार्थों की खरीदारी कर नेपाल की सीमा में पहु...