श्रावस्ती, फरवरी 11 -- श्रावस्ती। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीमें नियमित रूप से पैदल गश्त कर रही हैं। सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार की अवैध, राष्ट्रविरोधी अथवा अवांछनीय गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके। थाना मल्हीपुर पुलिस एवं एसएसबी की ओर से इंडो-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र तिकोनी मोड, सागर गांव, असनहरिया बॉर्डर पर संयुक्त पैदल गश्त एवं सघन निगरानी अभियान चलाया गया। जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों की गहन जांच की गई तथा आवागमन करने वाले वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इसके साथ ही सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं एसएसबी द्वारा बॉर्डर एरिया में नियमित गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...