बगहा, जुलाई 6 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सोमवार को बगहा पुलिस जिले के गोबरहिया थाने की पुलिस व एसएसबी ने ज्वाइंट पेट्रोलिंग की। यह भी पढ़ें- सीमा पर सतर्कता और सुरक्षा पहली प्राथमिकता: डीएमसुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा एसपी के निर्देश पर गोबरहिया थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में सीमावर्ती गांवों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े प्रमुख मार्गों, पगडंडियों और अन्य संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। गश्ती के दौरान पुलिस और एसबीबी के जवानों ने सीमावर्ती गांवों के लोगों से संवाद किया। उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि क्...