बलरामपुर, अगस्त 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा सीमा से सटे गांवों में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाते हुए सीमा पार होने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से लगे गांवों में लगातार भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद भी स्थापित किया और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन ...